(दिनांक: 6 जूलाई, 1956)


विषय: रिक्शा चालकों के प्रति चिंता |

श्री कर्पूरी ठाकुर: क्या मंत्री, श्रम विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि बिहार राज्य में कितने रिक्शें हैं और कितने रिक्शा चालक हैं? (2) कितने रिक्शा चालकों की उम्र 12 से 18 वर्ष के अंदर, कितने की 18 से 22 वर्ष के अंदर, कितने की 22 से 40 वर्ष के अंदर, कितने की 40 से 50 वर्ष के और कितने की 50 से 65 के अंदर है? (3) इन विभिन्न उम्र के रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य की स्ाििस्थति कैसी है? (4) विभिन्न अंचलों के रिक्शा चालकों की औसत मासिक आय क्या है? (5) रिक्शा चालक की पूरी स्थिति (कंडीशन), आय, स्वास्थ्य आदि की जाँच-पड़ताल करने तथा उनकी स्थिति को समुन्नत करने संबंधी सुझाव देने के लिए क्या सरकार कोई श्रम जाँच कमीशन निकट भविष्य में बहाल करना चाहती है?

श्री वीरचंद पटेल:

(1) इस राज्य में 16,853 रिक्शा और 22,144 रिक्शा चालक हैं।

(2) विभिन्न उम्र के रिक्शा चालकों की संख्या निम्न प्रकार है-

(क) 12 से 18 वर्ष तक ः 106

(ख) 18 से 22 वर्ष तक ः 3,478

(ग) 22 से 40 वर्ष तक ः 15,760

(घ) 40 से 50 वर्ष तक ः 2,747

(ड.) 50 से 65 वर्ष तक ः 53

(3) और (4) इन विषयों पर सरकार या स्थानीय संस्थाओं के पास कोई सांख्यिक विवरण नहीं है। (5) उत्तर नकारात्मक है, किंतु सरकार रिक्शा चालकों की दशा में सुधार लाने के लिए एक विधेयक लाने का विचार कर रही है।