कर्पूरी को भारत रत्न के लिए आंदोलन की तैयारी
जनवरी 14, 2008
‘सामाजिक न्याय समता आंदोलन’ के अध्यक्ष राजद विधान पार्षद भीम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर को सम्मानित करने की घोषणा इस वर्ष नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर्पूरी जयंती की पूर्व संध्या पर आयकर गोलंबर के समीप धरने से होगी।
‘सामाजिक न्याय समता आंदोलन’ के अध्यक्ष राजद विधान पार्षद भीम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ प्रदान करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर को सम्मानित करने की घोषणा इस वर्ष नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरुआत कर्पूरी जयंती की पूर्व संध्या पर आयकर गोलंबर के समीप धरने से होगी।उन्होंने रविवार को जारी विधानसभा द्वारा सर्वसम्मत प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी। इसके बावजूद उनको सम्मान नहीं प्रदान करना बिहार के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आज जबकि सार्वजनिक जीवन से ईमानदारी का क्षरण होता जा रहा है, स्वर्गीय ठाकुर ने इसकी मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि इस माँग को लेकर उनका लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। इसके तहत धरना, प्रदर्शन व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने इसको सदन में भी उठाया है। स्वर्गीय ठाकुर दो बार मुख्यमंत्री, एक बार उप-मुख्यमंत्री व कई बार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रहे। उन्होंने समाज के सबसे निचले पायदान पर स्थित परिवार में जन्म लेकर विकास के जिस शिखर को स्पर्श किया, वह प्रेरणादायक है।