कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ देने की माँग को लेकर धरना
जनवरी 26, 2008
जननायक कर्पूरी ठाकुर के 85वीं जयंती समारोह को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड ने ‘स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया। ब्रिगेड की सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता सिन्हा के नेतृत्व में पटना जंक्शन से निकली रैली फ्रेजर रोड, डाकबँगला, गांधी मैदान होते हुए कारगिल चैक पर पहुँचकर सभा में बदल गई।
सभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि स्व. ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। उन्हीें के नेतृत्व में दलित व पिछड़े वर्ग के लोग अगली पंक्ति में चल रहे हैं। सिन्हा ने स्व. ठाकुर को ‘भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित करने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने नीतीश कुमार को कर्पूरी ठाकुर का सच्चा उत्तराधिकारी बताया। सभा समाप्ति के उपरांत सिन्हा ने प्रो. सुषमा सिन्हा, उपाध्यक्ष सीमा देवी, बच्ची देवी, शांति देवी, पुष्पा पांडे, शांति यादव, रेणु शर्मा, रुकमिनी देवी आदि महिलाओं के साथ श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में राजग द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में सहभागिता की। दूसरी ओर स्व. ठाकुर को ‘भारत रत्न’ की उपाधि दिए जाने की माँग को लेकर राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड की ओर से धरने का आयोजन किया गया। आर ब्लाॅक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए ब्रिगेड के संरक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने कर्पूरी ठाकुर को गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से माँग की है कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर गरीबों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित कर देश की जनता का सम्मान करें। इस मौके पर मीनू कुमारी, ममता देवी, बच्ची देवी, सरोज अंबष्ठा, शिव कुमारी देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, मीना देवी, कुसुम देवी, उषा देवी, पानो देवी व चंचल कुमारी मौजूद थीं। उधर ‘सामाजिक न्याय समता आंदोलन’ के तत्त्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आयकर चैराहा के पास एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने के माध्यम से भारत सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ की उपाधि से सम्मानित करने की माँग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डाॅ. भीम सिंह ने कहा कि अब तक देश की 40 विभूतियों को ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जा चुका है। देश की जनता की यह इच्छा है कि कर्पूरीजी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ प्रदान किया जाए। कर्पूरी फाउंडेशन तथा सामाजिक न्याय समता आंदोलन ने इस माँग के समर्थन में आंदोलन छेड़ रखा है। डाॅ. सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि कर्पूरीजी को इस वर्ष ‘भारत रत्न’ नहीं प्रदान किया गया तो शीघ्र ही राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धरने में भाग लिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहें, ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ प्रदान करो’, ‘अति पिछड़ा वर्ग जिंदाबाद’ तथा ‘जातिवर्ग हो बरबाद’ आदि धरने के मुख्य नारे थे। धरना को संबोधित करनेवाले कमलेश कुमार चंद्रवंशी, लल्लू राम चंद्रवंशी, दिनेश गुप्ता, रमेश चंद्रवंशी आदि अन्य नेता थे। धरने की अध्यक्षता आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान पार्षद डाॅ. भीम सिंह ने की। संचालन आंदोलन के पटना जिला अध्यक्ष सुनील कुमार चंद्रवंशी ने किया।